फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हर्षित बने राष्ट्रीय एबेकस-वैदिक गणित चैंपियन

Wed, 24 Dec 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हर्षित ने राष्ट्रीय स्तर के एबेकस-वैदिक गणित चैंपियनशिप 2025 में नेशनल चैंपियन (लेवल एसके-1) का खिताब जीता है। यह सम्मान 22 दिसंबर को आईआईटी दिल्ली के डोगरा हॉल में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह के दौरान भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रबंधक शशि बाटला ने हर्षित को बधाई देते हुए उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा कि निरंतर अभ्यास, परिश्रम और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने आशा जताई कि हर्षित की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें