फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दस्तार मुकाबले में हरनीत और युवराज ने मारी बाजी

Wed, 25 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विजेता प्रतिभागी युवराज को सम्मानित करते नवतेज सिंह बैंस। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। पीर बुधु शाह जी के 322वें शहीदी दिवस पर आयोजित कीर्तन समागम के दौरान हुए दस्तार मुकाबले के वरिष्ठ वर्ग में हरनीत सिंह तथा कनिष्ठ वर्ग में युवराज सिंह अव्वल रहे।
दस्तार मुकाबले का आयोजन दस्तार सेवा दल की ओर से आयोजित किया गया। दस्तार सेवा दल के जसप्रीत सिंह व परविंद्र सिंह ने बताया कि दस्तार (पगड़ी) प्रतियोगिता सिख धर्म में आस्था, पहचान और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाने वाली एक पारंपरिक प्रतियोगिता है। वरिष्ठ वर्ग को आठ मिनट तथा कनिष्ठ वर्ग को 12 मिनट में पगड़ी बांधने का समय दिया गया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ ग्रुप में हरनीत सिंह प्रथम, पुनीत सिंह दूसरे तथा नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में युवराज सिंह पहले, यशप्रीत सिंह दूसरे तथा अमृत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। समाजसेवी नवतेज सिंह बैंस ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल नहीं, बल्कि सिख गौरव और अनुशासन का प्रतीक है।
विज्ञापन

सिख गुरुओं ने पगड़ी की परंपरा को धर्म के साथ जोड़ा और इसकी आन, बान और शान रखने का हुक्म दिया था। युवा पीढ़ी को सिखी स्वरूप से जोड़ने, दस्तार के प्रति गौरव जगाने और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए के लिए यह आयोजन जरूरी है। इस दौरान मोहनदीप सिंह, करनजोत सिंह, रमनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें