फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरभजन सिंह हत्याकांड में जीपीएस चिप आपरेट करने वाले मोबाइल नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन निवासी फाइनेंसर एवं ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह हत्याकांड की जांच में जीपीएस चिप और कुरुक्षेत्र कनेक्शन पुलिस के लिए अहम सुराग बनकर सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि हमलावरों ने हरभजन सिंह की कार में जीपीएस चिप लगाई थी। इसके जरिये उनकी आवाजाही और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। हमलावरों की बाइक का नंबर और हथियार सप्लाई करने वाले आरोप कुरुक्षेत्र के हैं।
हरभजन हत्याकांड में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जीपीएस चिप किस मोबाइल नेटवर्क पर ऑपरेट हो रही थी और उसका इस्तेमाल कौन कर रहा था। नेटवर्क से मिलने वाले तकनीकी डाटा के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच में कुरुक्षेत्र कनेक्शन लगातार मजबूत होता जा रहा है।
विज्ञापन

हमलावरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी दो आरोपियों को वीरवार को थाना छप्पर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और शूटरों से उनके संबंधों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि वारदात के समय दोनों हमलावर जिस बाइक पर सवार थे, उसका नंबर भी कुरुक्षेत्र का है। ऐसे में पुलिस बाइक, जीपीएस चिप और गिरफ्तार आरोपियों के बीच कनेक्शन खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावरों ने हरभजन की रेकी कब से शुरू की थी और उन्हें उनकी गतिविधियों की जानकारी कौन उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन

चिप से मिलने वाला तकनीकी इनपुट और कुरुक्षेत्र से जुड़े सुराग पुलिस को शूटरों तक पहुंचाने में अहम साबित हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस टीम हर पहलू से जांच कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें