फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाभार्थियों को वितरित किए हैप्पी कार्ड

Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर बस अड्डे पर महिला को हैप्पी कार्ड देता कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
यमुनानगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बस अड्डा यमुनानगर पर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। डीसी प्रीति ने बताया कि हैप्पी कार्ड योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनकी दैनिक यात्रा को सुगम बनाना है। सरकार की ओर से जरूरतमंद पात्र परिवारों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता है। लाभार्थी धीरज, ममता रानी, बिंदिया देवी व किरणा आदि ने हैप्पी कार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें