यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान सप्ताह के तहत कॉलेज के विज्ञान विभाग व चंडीगढ़ के बीआईएस की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोेेजन किया गया। कार्यक्रम में 230 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीआईएस चंडीगढ़ के सहायक संचालक सौरभ चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें उत्पाद खरीदते समय बीआईएस की ओर से जारी बीआईएस मार्क को अवश्य जानना चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से मानसिक क्षमता परीक्षण, ऑन द स्पॉट डिजिटल पोस्टर मेकिंग, दीवार पेंटिंग, मानक लेखन व पेपर पढ़ने की प्रतियोगिता कराई। इस दौरान ऑन द स्पॉट डिजिटल पोस्टर मेकिंग में खुशी, आस्था, प्रेरणा क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेपर पढ़ने की प्रतियोगिता में ईशिका, रूपाली, वाणी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। दीवार पेंटिंग में मलिका व फिर्दोस, आशिमा व अंशिका, भारती व नैंसी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मानसिक क्षमता परीक्षण में समिष्ठि, अमरजोत, कशिश ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा मानक लेखन में नैन्सी व भारती ने पहला, ईशिका व पलक ने दूसरा और प्राची व शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. योगिता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान विषय के बारे में जागरूकता पैदा करना रहा। प्राध्यापिका संगीता गोयल ने बताया कि दैनिक दिनचर्या में विज्ञान व गुणवत्ता का ज्ञान हमें बहुत सारी समस्याओं से बचा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने की। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ सुनीता कौशिक ने किया। मौके पर रसायन विभाग की अध्यापिका सुगंध ने ग्रेजुएशन के बाद करियर विकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापिका शालिनी छाबड़ा, पारुल सिंह, कनिका गोयल, मनिका सेठी, रीता राजपूत, अनु शर्मा, चांदनी, प्रिंसी, प्रियंका विरदी, नवनीत कौर का योगदान रहा।
-