फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए अध्यापकों को बंडल सौंपे

विज्ञापन
केंद्र पर अध्यापक को बंडल सौंपते अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोरोना वायरस के चलते हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन किया गया हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ के अतिरिक्त सभी को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और चेकिंग घरों से करवाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में तीन केंद्रों में अध्यापकों को दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बांटे गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई, सभी बंडलो को सैनिटाइज करके अध्यापकों को दिया गया, केंद्र में किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुटने दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और मार्किंग के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया हैं। जिन अध्यापकों की पेपर चेकिंग में ड्यूटी लगी है, उन्हें 22 अप्रैल को सभी बंडल वापिस करने हैं। इसके बाद 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के संबंध में जो भी दिशा निर्देश आएंगे उसकी सूचना सभी को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें