अध्यापकों को 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल देते अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर कोरोना वायरस के चलते हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन किया गया हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ के अतिरिक्त सभी को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और चेकिंग घरों से करवाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में जिले में तीन केंद्रों में अध्यापकों को 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बांटे गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई, सभी बंडलो को सैनिटाइज करके अध्यापकों को दिया गया, केंद्र में किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुटने दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और मार्किंग के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया था। जिन्हें आप अध्यापकों ने जमा करवा दिया है और आगे 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चैक करने के लिए दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों की पेपर चेकिंग में ड्यूटी लगी है, उन्हें 10 दिनों के बाद सभी बंडल वापिस करने हैं।