फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना हमीदा में डेंगू से महिला की मौत

Thu, 07 Nov 2013 12:36 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुराना हमीदा में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला चंडीगढ़ सेक्टर-32 के जीएमसीएच में तीन दिन से भर्ती थी।
विज्ञापन


मृतक महिला गीता के पति राजू ने बताया कि उनकी पत्नी को करीब एक सप्ताह से बुखार था। पहले उसका शहर के ही निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने जब खून का टेस्ट किया तो उसमें डेंगू के लक्षण मिले। राजू ने बताया कि डॉक्टर ने तीन दिन पहले चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर तीन दिन भर्ती रहने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

तीस हजार से कम हो गए थे प्लेटलेट्स
महिला के पति ने बताया कि जब यहां पर निजी लेबोरेट्री में प्लेटलेट्स की जांच कराई गई, तो तीस हजार से भी कम प्लेटलेट्स रह गए थे। उसका कहना है कि प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में ब्लीडिंग होनी शुरू हो गई थी। राजू का कहना है कि डाक्टर ब्लीडिंग नहीं रोक पाए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुरू में नहीं मिल पाया सही उपचार
महिला कई दिनों से बीमार थी, उसे समय पर सही उपचार नहीं मिल पाया। महिला की मौत पर ये ही सामने आया है। क्योंकि परिवार के सदस्य पहले उसका निजी अस्पतालों में ट्रीटमेंट कराते रहे, लेकिन जब हालात बिगड़ी तो डॉक्टर ने जवाब दे दिया और उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें