फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पसंदीदा ट्रेड न मिलने से खाली रह गईं आधी सीटें

Sun, 21 Jul 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरा चरण चल रहा है। तीसरे चरण का शनिवार को तीसरा दिन रहा। आईटीआई में दाखिला लेने वालों की संख्या कम रही है। इस दौरान सुबह से शाम तक कुल 40 विद्यार्थियों ने ही दाखिले करवाए। अन्य विद्यार्थियों ने पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला नहीं लिया।
इस बार विद्यार्थियों को ऐसी परेशानी का सामना पहली लिस्ट से ही करना पड़ रहा है। चूंकि तीनों कट ऑफ लिस्ट अनुमानित से काफी ऊंची रही। ऊंची लिस्ट होने के कारण विद्यार्थियों की प्रतिशतता के कारण कट गई। पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण विद्यार्थी अन्य ट्रेड में दाखिला नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि तीन चरणों में आधी सीटें भर पाई हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण में कुल 403 विद्यार्थियों को सीट अलाॅट की गई हैं। इनमें से मात्र 200 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। तीसरे चरण के अब दो दिन शेष है। शेड्यूल के अनुसार तीसरे चरण के लिए 22 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है।
भले ही पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं ले रहे हैं। लेकिन कुछ ट्रेड ऐसी भी हैं, जिनकी सभी सीटें भर चुकी हैं। दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों की भी यही पहली पसंद है। जिले में सबसे ज्यादा सीटें नोडल आइटीआई में हैं। इस दौरान कोपा, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन ड्युल, वायरमैन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की सीटें लगभग भर गई हैं। वहीं मशीनिस्ट, ड्राफ्समैन, इलेक्ट्रिॉनिक्स ट्रेड में कुछ सीट शेष हैं।
इन ट्रेड में केवल आरक्षित सीटें शेष हैं, जबकि अन्य भर चुकी हैं। यह विद्यार्थियों की प्राथमिक रूचि एवं पसंदीदा ट्रेड हैं। लड़कों के अतिरिक्त लड़कियां भी इन ट्रेड्स में दाखिला ले रही हैं। बता दें कि कोपा की तीन यूनिट में कुल 120 सीटें हैं। जिसमें से 20 प्रतिशत आरक्षित हैं। इसके अलावा कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस में कुल 48 सीट हैं। इलेक्ट्रिशियन की दो ट्रेड में कुल 40, वायरमैन की दो ट्रेड में कुल 40 सीट हैं। इन ट्रेड की आरक्षित छोड़ अन्य सभी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन

आईटीआई की कई ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। इन ट्रेड की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। आरक्षित सीटें खाली हैं। ओपन काउंसलिंग में यह खाली सीटें अलाॅट की जाएंगी। - दीपेश महेंद्रू, उपप्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें