फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का करने का वादा करने वाली भाजपा ने छीन ली रोजी रोटी : गेस्ट टीचर्स

Fri, 03 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अतिथि अध्यापकों ने वीरवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर के घर के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें आवास से कुछ दूरी पर ही रोक लिया। गेस्ट टीचरों ने करीब दो घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को अतिथि अध्यापक जगाधरी रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां विधानसभा अध्यक्ष के घर से पहले पुलिस ने बेरिकेड लगाए हुए थे। अतिथि अध्यापक जगाधरी रोड पर धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक धरना देने के बाद गेस्ट टीचर्स विधानसभा अध्यक्ष के आवास की ओर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें बेरिकेड से आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बहस भी हुई।  कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष घर से बाहर आए और उन्होंने अतिथि अध्यापकों से बात की।

गेस्ट टीचरों ने उनके समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद उनकी रोजी-रोटी ही छीन ली। विस अध्यक्ष से सात जुलाई से पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अतिथि अध्यापकों का रोजगार बचाने की गुहार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो अतिथि अध्यापक विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


दीवारों पर पर्चे चस्पां दिए
अतिथि अध्यापकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास के सामने दीवारों पर पर्चे चस्पां दिए, जिस पर लिखा था ‘नीयत ऐसी बनाई, छीन ली रोटी पराई’।

भारी पुलिस बल तैनात
अतिथि अध्यापकों के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी थीं। तहसीलदार जगाधरी दर्शन कुमार और यमुनानगर व जगाधरी थाने के एसएचओ भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें