सरस्वतीनगर। हरियाणा सरकार 31 जनवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश उत्सव राज्य स्तरीय कुरुक्षेत्र गांव उमरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रही है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर हलका साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने रेस्ट हाउस थाना छप्पर में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जोनी राणा, सुंदर महलांवाली, कर्मचंद रटौली, काला राम, सुनील, सुभाष चाहड़ो, पार्षद रीना, सागर, सुरेंद्र टोपरा मौजूद रहे। संवाद