फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीएन महल में 19 को होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Thu, 18 Jul 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। श्रीकृष्ण कृपा जिओ गीता सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव समारोह जगाधरी के बीएन महल में होगा। ये जानकारी समिति प्रधान जितेंद्र गुप्ता ने दी। समिति के जितेंद्र गांधी, संदीप बंसल ने बताया कि इससे लेकर वीरवार को बीएन महल में शाम पांच बजे समिति पदाधिकारियों व सेवादारों की बैठक होगी। अनिल छाबड़ा व सोनू पुनैनी ने कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों, सदस्य व सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वहीं कार्यक्रम का अभ्यास व रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गौतम छाबड़ा ने बताया कि गुरु पूजा कार्यक्रम में शहर सहित अन्य क्षेत्रों से काफी श्रद्धालु गुरु पूजन के लिए आते हैं। समिति प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा ने बताया कि इस दौरान भजन संध्या करवाई जाएगी। गुरु पूजन समय सुबह 7 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें