संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में जिलास्तरीय इंटर कॉलेज प्रश्नोत्तरी करवाई गई। कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल ने प्राणी शास्त्र और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से करवाई गई। जिसका विषय सशक्त परिवर्तन बेहतर भविष्य के लिए सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज, जीएनजी कॉलेज, जीजीएससीपी डीएवी कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सतत विकास के महत्व के बारे बताया।
प्रतियोगिता तीन चरणों में करवाई गई। पहला चरण बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ एक स्क्रीनिंग सत्र था। डॉ. श्वेता सचदेवा और डॉ. निधि महेंद्रू ने प्रतियोगिता करवाई। सेमीफाइनल व फाइनल रैपिड फायर राउंड में चार टीमें पहुंची। स्कोर कार्ड का प्रबंधन प्रो. सीमा, प्रो. शिल्पी और प्रो. अवंतिका ने किया। गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम मीनू और जागृति ने पहला स्थान पाया। ए
मएलएन कॉलेज की टीम अनुष्का और अनुष्का ने दूसरा और जीएनजी कॉलेज की टीम खुशी और शगुन ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कैथरीन मसीह, डॉ. हेमंत मिश्रा, डॉ. गुरविंद्र कौर, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. नीलम बहल की उपस्थिति रही। प्रबंध समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।