फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इंटर-कॉलेज फुटबॉल में गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम

Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अन्य। संस्थान - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की पुरुष फुटबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई इंटर-कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व कॉलेज का नाम रोशन किया है। टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन से संस्थान में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का कॉलेज में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। टीम ने अपनी जीत का श्रेय प्राचार्य और कोच के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। इस दौरान खेल विभाग के प्रमुख डॉ. संजय विज, प्रो कंवलप्रीत सिंह, प्रो. शिव, डॉ. अरुण, प्रो. अनुरोध, प्रो. स्वाति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें