फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे में गुरप्रीत कौर ने जीता कांस्य पदक

Mon, 28 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच के साथ ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शिक्षा विभाग की 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल कराटे प्रतियोगिता में शहर की खिलाड़ी गुरप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। महेंद्रगढ़ स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 600 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में यमुनानगर की ओर से बैंक कॉलोनी की देव कराटे एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की दो खिलाड़ियों झलक और गुरप्रीत कौर ने अंडर-17 आयुवर्ग के कुमते वर्ग में भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरप्रीत कौर ने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कराटे कोच ससाई कुसुम देव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर दोनों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी झलक इससे पहले डीएवी स्कूल की कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने पर कराटे अकादमी में गुरप्रीत कौर का स्वागत किया गया। इस दौरान कोच और अकादमी के सदस्यों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच ने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें