फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा दसवीं पातशाही संगत कोरोना योद्धाओं की निभा रहे भूमिका

विज्ञापन
लंगर वितरित करते समाजसेवी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर बड़ा गुरुद्वारा दसवीं पातशाही हनुमान गेट जगाधरी में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। पूर्व चेयरमैन सरदार अमरजीत सिंह मंगी व सरदार विचित्र सिंह ने बताया कि कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा में लॉकडाउन लगने के बाद दसवीं पातशाही गुरुद्वारे में खाना तैयार करवा कर जरूरतमंद लोगों के घर-घर पहुंचाया गया। अब लॉकडाउन बढ़ाई के बाद गुरुद्वारे में प्रतिदिन 900 से 1000 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है एवं सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए लोगों को वितरित किया जाता है। पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी व विचित्र सिंह ने बताया कि खाना बनाने व वितरित करने का कार्य गुरूद्वारा संगत द्वारा निशुल्क किया जा रहा है। संगत के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यह खाने की सेवा लॉकडाउन तक चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लोगों को फेसमास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी प्रदुमन सिंह लाड्डी व संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें