प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
सरस्वतीनगर। जिला पुलिस लाइन जगाधरी में हुई सातवीं राज्य स्तरीय हरियाणा मास्टर्स खेल प्रतियोगिता में सरस्वतीनगर के गुरदीप सिंह ने गोला फेंक, भाला फेंक व चक्का फेंक स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। ऐसा कर उन्होंने क्षेत्र, खंड व जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी कमलदीप गोयल ने गुरदीप सिंह काे पदक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद