फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुगम बने जीएसटी, कारोबार हो आसान

Thu, 01 Feb 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट से जनता को सौगातों की उम्मीद है। लोगों का मानना है कि चूंकि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए केंद्र सरकार के पिटारे से आमजन के लिए कई सौगातें निकल सकती हैं।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का कहना है कि सरकार चुनावी बजट पेश न करके लोगों को राहत देने वाला बजट पेश करे। वहीं उद्यमियों व कारोबारियों को भी इस बजट से काफी आस है। इसके अलावा महिलाओं को भी बजट से भारी उम्मीदें हैं। सरकार युवाओं, नौकरीपेशा व महिलाओं के लिए बड़ी सौगातें दे सकती हैं। नौकरीपेशा आयकर में छूट तो उद्यमी व कारोबारी जीएसटी प्रणाली सुगम बनाने व कर में राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन



अंतरिम बजट में नहीं राहत

हरियाणा प्लाईवुड मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान जेके बिहानी ने कहा कि इस बजट से उद्यमियों को ज्यादा उम्मीद नहीं है। यह अंतरिम बजट है और इसमें ज्यादा घोषणाएं नहीं की जा सकती है। सरकार औपचारिक बजट पेश करेगी, जिसमें ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। फिर भी सरकार टेक्निकल खाद व अन्यों के जरिए उद्योगों को राहत पहुंचा सकती है। जिससे इंडस्ट्री को लाभ मिले सके।

कारोबार करना हो सरल

उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि सरकार को व्यापार को बढ़ावा देने की नीतियां लागू करनी चाहिए। सरकार ने पूर्व के बजट से कई योजनाओं की घोषणाएं की थी, जो क्रियान्वित नहीं हो पाई। इसके लिए सरकार को विशेष कदम उठाने होंगे। हालांकि इस बजट से लोगों को ज्यादा उम्मीदें नहीं है, लेकिन हर वर्ग राहत की मांग कर रहा है।

किसानों के लिए करें प्रावधान

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि सरकार के हर बजट में किसानों को निराशा मिली है। इस बार चुनाव से पहले आने वाले बजट से राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार फसलों के दाम, खाद, कीटनाशक व अन्य सामग्री से किसानों को लाभ दे सकती है। यह सरकार के पिटारे में है, जिसका पता वीरवार को ही चल पाएगा।

महिलाओं के लिए करें प्रावधान

बूड़िया निवासी अनीता ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, तो इसका प्रावधान बजट में भी नजर आना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार, उद्योग इत्यादि में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान की जरूरत है। इस बजट में महिलाओं के लिए सरकार से काफी उम्मीद है।

अंतरिम बजट में नहीं विशेष राहत

सीए विशाल भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार का यह अंतरिम बजट है। इसमें किसी प्रकार की विशेष राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं सरकार चुनाव को साधते हुए कुछ ऐसी योजनाएं व घोषणाएं कर सकती है, जिससे कई वर्गों को लाभ होगा। इसके अलावा सरकार ऋण, कर इत्यादि में छूट नहीं दे सकती है। मुख्य बजट चुनाव के बाद जारी किया जाएगा, जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार से नहीं कोई उम्मीद

आम आदमी पार्टी के लोकसभा संयुक्त सचिव ललित त्यागी ने कहा कि सरकार के हर बजट से सभी वर्गों को निराशा मिली है। यह अंतरिम बजट है और इससे कोई उम्मीद नहीं है। जिन क्षेत्रों में सरकार काम कर सकती है वहां भी कुछ नहीं मिलेगा। सरकार को यह बजट नापतोल कर सभी वर्गों को ध्यान में रखकर पेश करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें