फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग पर हमले के बाद रोक ली दूल्हे की कार

Tue, 28 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने बुजुर्ग पर हमला करने के साथ दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की कार का रास्ता भी रोक लिया। विरोध करने पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू नानक नगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को उनके बेटे कर्ण कुमार की शादी थी। घर में खुशी का माहौल था और डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परमजीत, उसकी पत्नी अर्चना, भाई छोटू, उसकी पत्नी मोनी और मां नरेशो सहित अन्य डीजे की आवाज को लेकर आपत्ति जताकर झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया और मामला शांत हो गया। सुरेश कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे जब उनका बेटा कर्ण कुमार दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था, तब आरोपियों ने पहले से ही रास्ते में अपनी फ्रूट की रेहड़ी और एक कार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन

जब उनसे रास्ता खाली करने के लिए कहा गया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते डंडे और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान सुरेश कुमार को निशाना बनाते हुए उनके सिर में ईंट मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें