यमुनानगर। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 18 मई को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय में होगी। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि मासिक बैठक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार कमरा नंबर 203 में होगी। डॉ. कमल गुप्ता बैठक के बाद लोगों की शिकायतें भी सुनेंगे। संवाद