फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं का उठान न होने से मंडी में जाम की स्थिति

Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उठान न होने से गेहूं के कट्टों से अटी रादौर अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अनाज मंडी रादौर में समय पर गेहूं का उठान न होने से मंडी में जाम की स्थिति बन गई है। आलम यह है कि मंडी में रास्तों पर भी गेहूं के कट्टे लगे होने से मंडी में आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है।
मामले को लेकर मंडी के प्रधान सुभाष कांबोज जयपुर के नेतृत्व में मंडी के आढ़तियों का एक प्रतिनिधिमंडल मार्केट कमेटी के सचिव राजीव चोपड़ा, हैफेड के मैनेजर पारस गुप्ता व वेयर हाउस के मैनेजर संदीप कुमार से मिले। आढ़तियों ने मंडी में गेहूं का उठान न होने के मामले को उठाया। इस पर अधिकारियों ने ठेकेदार को बुलाकर ट्रकों व लेबर की संख्या में वृद्धि करने के आदेश दिए। इसके बाद ठेकेदार ने मंडी में ट्रकों व लेबर की संख्या में वृद्धि की।
विज्ञापन

मंडी प्रधान सुभाष कांबोज ने बताया कि आढ़तियों द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद ट्रकों व लेबर की संख्या में प्रशासन द्वारा वृद्धि करवाई गई है। जिससे मंडी में अब तेजी से गेहूं का उठान हो रहा है। उधर किसान नेता संजू गुंदियाना ने कहा कि रादौर अनाजमंडी में इस समय एक लाख 30 हजार से भी अधिक गेहूं का कट्टा फड़ पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से गेहूं का सीजन शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक कोई भी बड़ा अधिकारी रादौर अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। जिससे मंडी में गेहूं का उठान समय पर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें