फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धर्मशाला निर्माण के लिए स्वीकृत की 21 लाख की ग्रांट

Mon, 06 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खंड में आयोजित कार्यक्रम में अति​थियों को सम्मानित करते आयोजक। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
प्रतापनगर। क्षेत्र में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भंडारों का आयोजन हुआ। दिन की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर महर्षि कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गुलाबगढ़ में धर्मशाला निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की ग्रांट स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

खंड के गांव अराइयांवाला, बहादुरपुर, कुटीपुर, प्रतापनगर, गुलाबगढ़, मलिकपुर खादर, सहित दर्जनों स्थानों पर जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुलाबगढ़ और मलिकपुर खादर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने शिरकत की। उन्होंने झंडा फहराने की रस्म भी निभाई। मलिकपुर खादर में भी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लेकर लोगों को संबोधित किया। छछरौली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि प्रतापनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

खंड में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें