फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियां धान से अटीं, परेशानियां बढ़ीं

Tue, 08 Oct 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार से धान की खरीद तो शुरू हो गई, लेकिन परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। अनाज मंडियों से धान का उठान अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
प्रशासन ने दिखावे के लिए कुछ एक ट्रक लगा रखे हैं ताकि आढ़तियों व किसानों को यह दिखाया जा सके कि मंडियों से धान का उठान कराया जा रहा है। परंतु वास्तविकता कुछ और ही है। मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। सड़कों पर सुखाने के लिए दूर तक धान बिखरा हुआ है। सड़कों के डिवाइडर से लेकर शेड तक पर धान की बोरियां लगी हुई हैं। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। रात के अंधेरे में ही किसान धान लेकर मंडियों में पहुंचने लगते हैं। परंतु खरीद में हो रही देरी से वह परेशान हैं। ऐसे में किसानों को धान की रखवाली भी करनी पड़ रही है। आढ़ती भी धान को बोरियों में भर कर स्टॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें