फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रॉ मेटीरियल बेचने के नाम पर हड़पे साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी पाइप बनाने के लिए रॉ मेटीरियल बेचने के नाम पर वीनस गोल्ड इंडस्ट्री के संचालक अश्वनी गर्ग से साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोप गुजरात के वडोदरा की केजीएन ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर शाहरुख शेख पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादीपुर स्थित वीनस गोल्ड इंडस्ट्री के संचालक अश्वनी गर्ग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म में पीवीसी पाइप बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन्हें बनाने के लिए पीवीसी रेसिन नामक मेटीरियल व दीगर केमिकल की जरूरत पड़ती है। इसके लिए उसने इंटरनेट के जरिए अगस्त 2022 में एक्सपोर्ट इंडिया कंपनी की साइट पर इसके निर्माता व सप्लायर खोजने शुरू किए और पीवीसी रेसिन मेटीरियल खरीदने की अपनी जरूरत बारे लिखा। नेट पर उसकी मांग को देखकर गुजरात के वडोदरा की केजीएन ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर शाहरुख शेख ने 29 अगस्त 2022 को उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और पीवीसी मैटीरियल की तस्वीरें भेजकर बेचने की बात कही। आरोपी ने उसे अपने भरोसे में लेकर पीवीसी रेसिन 15 मीट्रिक टन सप्लाई करने का रेट व किराया तय किया। इसके बाद 30 प्रतिशत अग्रिम राशि उससे मांगी और बकाया 70 प्रतिशत राशि का भुगतान पीवीसी मेटीरियल रेसिन उसके पास पहुंचने के बाद देना तय किया। आरोपी ने 26 दिसंबर 2022 को उसके व्हाट्सएप पर अपने बैंक की डिटेल भेज दी। इसके बाद उसने आरोपी के खाते में साढ़े चार लाख रुपये जमा करवा दिए। आरोपी ने उसे एक दो दिन में ऑर्डर किया पीवीसी मेटीरियल भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन निर्धारित समय में उसके पास पीवीसी मेटीरियल नहीं आया। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि गाड़ी लोड हो रही है, जल्द ही उसके पास पहुंच जाएगी। लेकिन फिर भी उसके पास रॉ मेटीरियल नहीं पहुंचा। जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अब आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें