फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर घूम रहे लावारिस गौवंश को गौ सेवा समिति डाल रही चारा

विज्ञापन
गौ सेवा समिति के सदस्य लावारिस गोवंश को चारा डालते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर पुराना हमीदा में गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 500 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर घूम रहे लावारिस गायों को चारा भी डाला जा रहा है। इस सेवा में दीक्षित, जतिन, अमनदीप, दीपक, सचिन ,अंकित, सरोज, विजय भारती, निर्मला और शालु की ओर से विशेष सहयोग दिया जा रहा हैं। समिति के प्रधान दीक्षित शर्मा ने बताया कि लाक डाउन के दिनों में मजदूर वर्ग के लोगों के लिए अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया था। ऐसे में कुछ लोगों ने समिति से मांग की थी कि उनके लिए भोजन का इंतजाम किया जाए। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए ही समिति के सभी सदस्य निस्वार्थ भावना से भोजन की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें