फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 100 साल पूरे करने वालों को सुपर सीनियर सिटीजन का सम्मान दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साथी हाथ बढ़ाना संस्था के चेयरमैन योगी सेठी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से यूएफएस यानी अननोन फ्रीडम फाइटर की श्रेणी के स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बहाली की मांग की है। उन्होंने इंदिरा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी जगाधरी के प्रधान ओम सेठी के पिता स्वतंत्रता सेनानी 106 वर्षीय मोहनलाल सेठी ने प्रदेश के 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को सुपर सीनियर सिटीजन की उपाधि देकर विशेष सम्मान देने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने सीएम विंडो के माध्यम से सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन व मांगपत्र भेज की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि आजादी के अमृत काल एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में होने वाले पावन उत्सव पर सभी सुपर सीनियर सिटीजन को उनके परिवार सहित विशेष मंच पर उपस्थिति के साथ उच्च स्तरीय राजकीय सम्मान एवं पुरस्कार देना चाहिए। सभी सुपर सिटीजन को निशुल्क सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार हरियाणा प्रदेश के किसी भी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में विशेष आई कार्ड जारी करते हुए यह सुविधा भी लागू की जाए।
सभी सुपर सिटीजन को पूरे भारतवर्ष में हवाई यात्रा, रेल यात्रा ,बस यात्रा अपने एक निजी सहायक के साथ मंजूर की जाए। इसके बाबत भी उनके विशेष तौर पर आई कार्ड जारी किए जाए। सभी सुपर सिटीजन के जरूरी दस्तावेजों जैसे पासपोर्ट परिवार पहचान पत्र आधार कार्ड वोटर कार्ड जैसे अन्य जरूरी दस्तावेज घर पर ही तत्काल सेवा के आधार पर कम समय में जल्द से जल्द बनाए जाने की सुविधा लागू की जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में सुपर सिटीजन के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, जिसमें वह अपने सुख-दुख की भागीदारी सरकार के साथ साझा कर सके। 100 वर्ष से अधिक के सभी सुपर सीनियर सिटीजन की सामान्य पेंशन से अलग पेंशन बढ़ोतरी की जाए। अगर किसी भी सुपर सीनियर सिटीजन पर सरकारी एवं निजी बैंक का इत्यादि बकाया हो तो उसे भी हरियाणा प्रदेश की सरकार द्वारा पूर्ण रूप से ब्याज सहित माफी योजना के दौरान ऋण मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें