रादौर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय उन्हेड़ी ने जिला मुख्यमंत्री सुंदरीकरण पुरस्कार 2024-25 की स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये जानकारी मुख्य अध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि ये सब अध्यापकों कर्मचारियों की मेहनत व ग्राम पंचायत पंच, सरपंच व ग्रामीणों के सहयोग से ही हो पाया है। जिसमें मुख्य अध्यापक राजेंद्र प्रसाद व रणजीत सिंह रजनीश अनिल कुमार, यशवंत राणा, बीनू शर्मा, संजीव कुमार, अमित कुमार, मैनपाल, हितेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि मोहित राणा, सभी स्टाफ का सहयोग रहा। सभी गांव वासियों का भी पूर्ण सहयोग रहा स्कूल में फ्री वाई-फाई की सुविधा स्मार्ट क्लास, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ टॉयलेट, बाथरूम व पढ़ाई व खेलो के क्षेत्र में भी अव्वल चल रहा। हरियाणा सरकार ने स्कूल को 1 लाख राशि से सम्मानित किया है। संवाद