यमुनानगर। निजी संस्थानों की तरह अब सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसके तहत उन्हें किसी कामयाब व काबिल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। संबंधित व्यक्ति कार्यक्रम का मुख्यावक्ता होगा। जो विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरणा देगा।
स्कूल में चलाया जाने वाला यह कार्यक्रम ज्ञानदान अभियान के अंतर्गत करवाया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 फरवरी को करवाया जा रहा है। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के सभी राजकीय उच्च विद्यालयों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल परीक्षा सहित तमाम परीक्षाओं, इस दौरान आने वाली समस्याओं व चुनौतियों के लिए तैयार करना है। प्रार्थना सभा में किसी भी क्षेत्र के कामयाब व काबिल व्यक्ति को बुलाया जाएगा, जो विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा।
बॉकस
कक्षा नौ से 12 तक हैं 30 हजार विद्यार्थी
जिले में कुल 838 स्कूल हैं। इसमें विद्यार्थियों की कुल संख्या करीब 75 हजार है। जबकि कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों की संख्या 30 हजार है। यह ज्ञानदान कार्यक्रम नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान वक्ता के अलावा विद्यार्थियों को भी अपने विचार साझा करने का मौका दिया जाएगा।
बॉकस
बताए जाएंगे सफलता के मंत्र
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को कई तरह के लाभ होंगे। विद्यार्थियों की सबसे बड़ी चिंता परीक्षा और कॅरिअर के लिए क्षेत्र चुनाव की होती है। ऐसे में यह प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों की काफी सहायता करेगा। इससे वे अपनी क्षमताओं को पहचान व समझ सकेंगे। वहीं विभिन्न चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे। वहीं इससे उनमें अनुशासन, एकाग्रता के गुणों के साथ संवाद की कुशलता भी आएगी।
वर्जन
सरकारी स्कूलों में 19 फरवरी को स्कूलों में ज्ञानदान करियर काउंसलिंग कार्यक्रम करवाया जाएगा। इस बारे में सभी खंड अधिकारियों व स्कूल प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं। वहीं उन्हें व्याख्यान देने वाले योग्य व्यक्ति का चयन कर सकें।