फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : अरोड़ा

Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के बूड़िया मंडल, वर्कशॉप मंडल, यमुनानगर मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। अरोड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में उन्होंने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि भाजपा की ओर से नौ व दस फरवरी को गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र व प्रदेश की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। हमें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार के देशहित में किए व किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी देनी है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनहित की अनेकों योजनाएं चलाई है, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हर गांव-गांव में आयोजित किए गए और लोगों को सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभ दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने नमो व सरल एप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। बताया कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा का कार्यकर्ता एक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में दूसरे गांव में जाकर 24 घंटे प्रवास करेगा। अपने प्रवास के दौरान वह गांव की बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों से संपर्क करेगा। गांव के शहीद के परिवार, आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों, स्वयं सहायता समूह से भी बात करेगा। प्रवासी कार्यकर्ता लोगों से पूरी नम्रता व शिष्टाचार से मिलकर बात रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें