फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सरकार युद्धस्तर पर जुटी है: कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली में हुई कैबिनेट मीटिंग से वापसी के बाद केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच बातों पर युद्ध स्तर पर काम करने के लिए कहा है। सबसे पहले लोगों के जीवन को बचाया जाए, संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जबरदस्त मुहिम चलाई जाए, क्लीनिकल केयर, ट्रीटमेंट और करोना पीड़ित लोगों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधि को कोरोना योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। यह समय पीड़ितों को मरहम लगाने का है, हमें आज वाहवाही की नहीं बल्कि युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन

मंत्री कटारिया ने कहा कि दूसरी लहर को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री को बिना वजह बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने 17 मार्च 2021 को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के साथ बैठक करके, होम मिनिस्टर और हेल्थ मिनिस्टर के साथ बातचीत करके यह संदेश दिया था कि अभी कोरोना का वायरस खत्म नहीं हुआ है, हमें चौकन्ना रहना चाहिए। इसके बाद 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बातचीत हुई, 14 अप्रैल को उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपालों की बैठक हुई और स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डाला गया। कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार के विभाग व राज्य सरकारें मिलकर इस स्थिति का मुकाबला कर रहे हैं। यहां तक कि भारतीय सेना ने भी देश भर में 2000 आईसीयू बेड व 9000 बेड सामान्य नागरिकों के इलाज के लिए दिए हैं। जिस प्रकार से ऑक्सीजन रेल के द्वारा ऑक्सीजन लाई जा रही है, यह गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता के नायक और 7 राष्ट्रपतियों के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार रह चुके डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि भारत में बनी को-वैक्सीन करोना के 617 वैरियंट को नष्ट करती है। यह इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए जाने वाले वैरियंट के खिलाफ भी चमत्कारी रूप से काम करती है, उन्होंने कहा कि हम अब तक 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त टीका लगा चुके और यह आगे भी जारी रहेगा। हमने 50000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन विदेशों से मंगवाई है और ऑक्सीजन टैंकरों की संख्या भी 1170 से बढ़ाकर 1490 कर दी है। हम हवा से भी ऑक्सीजन के 1213 प्लांट लगा रहे हैं। अगले हफ्ते तक हमारा ऑक्सीजन उत्पादन 10000 मीट्रिक टन प्रतिदिन को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां देश में 4 लाख से अधिक कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं, वहीं 3 लाख लोग प्रतिदिन स्वस्थ भी हो रहे हैं। भारत का रिकवरी रेट 81.8 प्रतिशत है। वैक्सीनेशन ही बचाव का उपाय है। आइये वैक्सीन लगवाए और दूसरों को जागरूक करें ताकि देश करोना मुक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें