फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में 3 दिन करियाना और 3 दिन अन्य दुकानें खोलने की मांग

विज्ञापन
जानकारी देते उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि इस महामारी काल में समाज के प्रत्येक जन ने सरकार का अनुशासन पूर्वक साथ दिया है।भविष्य में भी जन कल्याण हेतु सरकार के हर आदेश की पालना की जाएगी। उन्होंने सरकार से कहा कि लॉकडाउन में सीजनल कार्य करने वाले व्यापारियों को बहुत अधिक आर्थिक हानि हो रही है। दुकानों में रखा हुआ सीजनल सामान खराब होता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सप्ताह में 3 दिन करियाना, 3 दिन अन्य दुकाने खोले जाने के निर्देश दिए जाएं और एक दिन सब दुकानें बंद की जाए। ट्रांसपोर्ट वालों को भी 3 घंटे काम करने की अनुमति दी जाए। गली मोहल्लों की दुकानों को 3 घंटे के लिए सप्ताह भर खोलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र के सभी व्यापारी वर्ग और आमजन ने सरकार का साथ दिया है, सरकार के निर्देशानुसार लाकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि ग्रीन जोन में यह छूट मिल सकती है। उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि व्यापारियों को भी कोरोना फाइटर्स माना जाए, जो निरंतर समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि पत्रकारों, बिजली विभाग, सफाई कर्मचारी, नर्स, व्यापारी वर्ग, नगर निगम कर्मचारी, निगम अधिकारी, पुलिस विभाग, आशा वर्कर, होमगार्ड इन सब को भी कोरोना फाइटर्स के आधार पर बीस लाख का बीमा सुरक्षित करें। लॉकडाउन के कारण लघु व मध्यम व्यापारी वर्ग को बैंकों का तीन साल का ब्याज माफ करें और राहत पैकेज प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्लाईवुड उद्योग, मेटल उद्योग जोकि लॉकडाउन के कारण वेंटिलेटर पर हो गया है। प्रदेश के सभी व्यापारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार 5 करोड तक बिना ब्याज के 5 साल के लिए लोन दें। जिससे उद्योग द्वारा अपनी पुरानी स्थिति में आ सके। मौके पर आशीष मित्तल, संजीव गुप्ता, संजय विग, तारा चंद, संजय मित्तल व नितिन सिंगला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें