फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकार ने गेहूं खरीद का समय एक सप्ताह बढ़ाया

Fri, 17 May 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। इसी के साथ ही जिला प्रशासन ने पिछले साल से अधिक गेहूं भी खरीद लिया है। अब तक मंडियों में कुल 298628 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि गत वर्ष पूरे सीजन में 297228 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।
सरकार ने अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का समय एक सप्ताह तक और बढ़ा दिया है। अब 22 मई तक मंडियों में गेहूं की खरीद होगी। माना जा रहा है कि अभी दो हजार मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में और आ सकता है। जिससे मंडियों में तीन लाख मीट्रिक टन तक गेहूं की आवक हो सकती है।
विज्ञापन

अब तक मंडियों में जो गेहूं आया है उसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 106214 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 164046 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 28368 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि चालू रबी सीजन में बिलासपुर अनाज मंडी में 28756 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 37425 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 7813 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 42457 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
वहं जठलाना मंडी में 5541 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 5315 मीट्रिक टन गेहूं, प्रतापनगर मंडी में 50644 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वतीनगर में 38991 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 44305 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर में 12005 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 8511 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 16590 मीट्रिक टन गेहूं, यमुनानगर मंडी में 275 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जब तक गेहूं की खरीद रहेगी अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें