फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर युवा के मन में होना चाहिए शहीदों जैसा देशप्रेम का जज्बा : सत्यदेव

विज्ञापन
शहीद उधम सिंह के 79वें राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह में श्रद्धांजलि देते राज्यपाल सत्यदेव नारा? - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
हम शहीद ऊधम सिंह व अन्य असंख्य शहीदों की शहादत की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों जैसा ही देश प्रेम का जज्बा हर युवा के मन में होना चाहिए। यह बातें राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहीं। वे हरियाणा कांबोज महासभा द्वारा रादौर की अनाज मंडी में आयोजित शहीद ऊधम सिंह के 79वें राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों ने देश के इतिहास को अपने खून से लिखा है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में राज्यपाल को सभा द्वारा पगड़ी पहनाकर, शॉल भेंट कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दिव्यांग ने राज्यपाल को सौंपी हाथ से बनाई फोटो : आर्य ने कांबोज धर्मशाला कुरुक्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एच्छिक कोष से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की व दिव्यांग छात्र मुनीष कुमार जिसने राज्यपाल को उनकी हाथ से बनाई गई फोटो दी, को 25 हजार रुपये की राशि देर सम्मानित किया। उन्होंने पंचकूला के महेन्द्र पाल कांबोज द्वारा शिरोमणि ऊधम सिंह की जीवनी एवं कांबोज बिरादरी का पिछला इतिहास नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। स्पीकर कंवर पाल व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांबोज धर्मशाला के लिए 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हमें शहीदों के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सभी युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कांबोज धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लिए 11 लाख रुपये तथा रादौर कांबोज धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही शहीद ऊधम सिंह के राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह में लगाई गई प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहे स्टाल को 21 हजार रुपये तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही स्टालों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पूर्व मंत्री डॉ. कमला वर्मा, मास्टर कुमेर सिंह, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सढ़ौरा के विधायक बलवंत सिंह, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, इन्द्री के पूर्व विधायक राकेश कांबोज, डीसी मुकुल कुमार, एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी केके भादूृ, रादौर के एसडीएम कंवर सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें