यमुनानगर। गांव कमालपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी बाड़ी माजरा में वेल्डिंग की दुकान है। शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उनकी दुकान से ग्राइंडर, ड्रिल मशीन व वेल्डिंग लीड सहित अन्य सामान गायब मिला। किसी ने दुकान में घुसकर यह चोरी की। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
शटरिंग की 35 प्लेट चोरी
यमुनानगर। लाजपत नगर निवासी आशीष ने बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। वह लोगों के मकान बनाने का ठेका लेता है। इस समय सत्संग विहार के प्लाॅट नंबर 204 में वह मकान का निर्माण कार्य करा रहा है। वहां पर शटरिंग का सामान पड़ा हुआ था। जहां से शटरिंग की लोहे की 35 प्लेट चोरी कर ली गईं। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद