फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोदाम व दो घरों से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दो घरों व गोदाम को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों की नकदी सहित डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। करेहड़ा खुर्द निवासी ममता दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह घर का काम खत्म कर दिहाड़ी पर चली गई थी। दोपहर जब घर पर आई तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर से दस हजार रुपये व जेवर चोरी हैं। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर मौका मुआयना कर केस दर्ज किया। वहीं, राजेश कालोनी निवासी रवि कुमार परिवार के साथ अपने गांव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव नारायणपुर में गए थे। वहां से वापस आए तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। आरोप है कि चोर खिड़की तोड़ घर में घुसे और दस हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। थाना सदर पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


सरणी चौक निवासी करण धमीजा का बाड़ी माजरा में स्वास्तिक इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम है। जिसमें वह प्लाईवुड मशीनरी रखते हैं। 12 मई को गोदाम में खड़े कंटेनर से इलेक्ट्रिक पार्ट चोरी हो गए थे। जिसकी अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता लगा कि गोदाम के ही कर्मचारी जोडिया निवासी रामपाल उर्फ राम कुमार, विजय नगर कालोनी निवासी रणजीत व सोहन लाल ने यह इलेक्ट्रिक पार्ट चोरी किए हैं। यह तीनों कर्मचारी करीब दस वर्ष से गोदाम पर नौकरी करते थे। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें