फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के कमरे से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की डेहा बस्ती स्थित ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। इस पर जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से थाना रादौर पुलिस को शिकायत दी गई। विभाग के एसडीओ रवि नायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेहा बस्ती में विभाग की ओर से ट्यूबवेल लगाया गया है। बुधवार रात ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ कर स्टार्टर व केबल चोरी कर ली गई। इससे विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। उधर ट्यूबवेल के कमरे से सामान चोरी होने से गुरुवार को छोटाबांस में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के मंजीत सिंह पंजेटा, कुलदीप सिंह, ऋषिपाल आदि ने बताया कि गुरुवार को पेयजल आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं विभाग के जेई रामेश्वर दास ने बताया कि ट्यूबवेल के कमरे से चोरी हुए सामान के कारण ट्यूबवेल बंद है। पुलिस कार्रवाई खत्म होते ही नया सामान लगवा दिया जाएगा। जिसके बाद पीने के पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें