फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल व फैक्ट्री से चुराया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने गांव संधाय में स्कूल का ताला तोड़कर मिड डे मील का राशन और गोल्डनपुरी स्थित फैक्ट्री से हजारों का सामान चोरी का लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी गोल्डनपुरी कॉलोनी में फैक्ट्री है। वह किसी काम से उत्तराखंड में गए थे। एक सप्ताह बाद जब वह फैक्ट्री में पहुंचे तो अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जिसका ताला तोड़ा गया था। सीसीटीवी में चेक किया तो उसमें एक चोर दिख रहा है। जो फैक्ट्री का गेट फांदकर अंदर घुसा। अंदर फैक्ट्री से लोहा, पंखे, मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, संधाय के सरकारी स्कूल की अध्यापिका बबीता रानी ने बताया कि सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो स्कूल के कमरों व रसोई के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर स्कूल से दो गैस सिलिंडर, चावल, आटा व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें