सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव कान्हड़ी खुर्द में चोरों ने एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर, बिजली तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। कान्हड़ी खुर्द निवासी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उनके गांव के ही रकबे में खेत है। सुबह जब वह खेत में गया तो उसने देखा कि खेत में लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर व तार चोरी थी। तभी उसे पता चला कि चोरों ने उनके पड़ोसी किसान मुलखराज सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मामचंद सैनी, रमेश सैनी के ट्यूबवेलों से भी मोटर, स्टार्टर व बिजली के तार चोरी कर लिए। छप्पर थाना पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
-