फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 34 हजार का सामान चोरी

Sat, 28 Feb 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने कस्बा बूड़िया के मुख्य बाजार स्थित एक करियाने की दुकान से नकदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बूड़िया निवासी राहुल गर्ग ने बताया कि उसकी मेन बाजार में करियाने की दुकान है। 26 फरवरी को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले से 14 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा घी के डिब्बे, सरसों तेल के डिब्बे, रिफाइंड की एक पेटी समेत अन्य सामान चोरी पाया गया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें