रादौर। डाकखाना गली में मंगलवार की रात को चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर दिया है। बुबका रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले दुकानदार सतीश धवन ने बताया कि उनका शहर की डाकखाना गली में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का गोदाम है। मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने उसके गोदाम के ताले तोड़कर गोदाम से 2 पुराने एसी, 6 एम्प्लीफायर, बिजली की तारे, लोहे की ग्रिल व अन्य सामान चुरा लिया। सुबह उन्हें आसपास के लोगों ने फोन करके सूचना दी कि उनके गोदाम के ताले टूटे हुए है। संवाद