फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान से चुराया सामान

Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खुंडेवाला निवासी हुकम सिंह ने बताया कि वह सत्संग विहार कॉलोनी में मकान का निर्माण करवा रहा है। वह 26 फरवरी की रात निर्माण कार्य खत्म करवाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे जब वह दोबारा मकान पर पहुंचा तो बिजली के तार, एसी के पाइप और निर्माण से संबंधित अन्य सामान गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें