यमुनानगर। गांव जठलाना में दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सूचना पाकर पहुंची जठलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव उन्हेड़ी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी जठलाना में श्री श्याम हार्डवेयर नाम से दुकान है। वह 28 सितंबर को देर शाम दुकान बंद कर घर आ गए थे। अगले दिन सुबहदुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से दो एलईडी, दो वाटर पंप, दो हजार रुपये व अन्य सामान चोरी था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद