डेहा बस्ती में आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
साढौरा। डेहा बस्ती निवासी गीता के घर की ऊपरी मंजिल पर देवी पूजन के लिए जलाए गए दीपक की लौ आग लग गई। जब यह आग लगी तब सारा परिवार नीचे वाली मंजिल पर खाना खा रहा था। आग लगने की भनक मिलते ही परिवार के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां आ गए। सबने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पलंग व कपड़ों के अलावा करीब 20 हजार जल गए। कमरे में लगी एलसीडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पार्षद सरजीवन ने बताया कि मजदूरी करके गुजारा करने वाले परिवार ने सामान किस्तों पर लिया है। उन्होंने शासन और प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। संवाद