फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन घरों के ताले तोड़ लाखों का सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने तीन घरों से ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोजपुर निवासी महिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे। बच्चे भी घर पर नहीं थे। दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी ममता घर पर आई तो घर में अलमारी खुली मिली। जिसके अंदर से 200 हजार रुपये, एक चांदी का कड़ा, एक सिलिंडर व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था। सुबह जब वह उठा तो उसके ऊपर वाले कमरे में रखे अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर से दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेक्टर 17 निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह ओडिशा में होटल मैंगो प्रांगण में मैनेजर है। 25 अगस्त को वह अपने मकान का ताला लगाकर ओडिशा चला गया था। देर शाम वह ओडिशा से वापस आया तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे से एलईडी, इनवर्टर बैटरी, अलमारी में रखी छह हजार रुपये की नकदी, पीएनबी की 17.25 लाख रुपये की एफडी,अन्य दस्तावेज व बाथरूम के चार नल गायब थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें