फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार स्थानों से लाखों का सामान और नकदी चोरी

Thu, 18 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने मॉडल टाउन के प्रेम नगर स्थित घर, बस स्टैंड स्थित खोखे व दो ट्यूबवेलों से लाखों की नकदी, सामान व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन में प्रेमनगर गली नंबर पांच निवासी प्रवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गुरुग्राम में रह रहा है। वहीं पर नौकरी करता है। दो माह पहले वह अपने बेटे के पास गुरुग्राम गई थी। इस दौरान मकान को ताला लगा दिया था। सुबह उनके जेठ सतीश ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह यहां पहुंची। जांच की तो अलमारी से 12 हजार रुपये की नकदी, चांदी की पाजेब चोरी की गई थी। सीसीटीवी की जांच की तो उसमें दो महिलाएं मकान का ताला तोड़ती दिख रही हैं। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, हरिनगर निवासी बच्ची देवी ने बताया कि उसका बस स्टैंड के पास पान बीड़ी का खोखा है। रात को उनके खोखे से एक सिलिंडर, बैटरी व 2500 रुपये चोरी कर लिए गए। सुबह वह खोखा पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
उधर, गांव गधौला निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसका व उसके चचेरे भाई इंद्रजीत सिंह के खेतों में ट्यूबवेल है। सुबह वह खेत पर पहुंचे तो उनकी ट्यूबवेल के कमरों की दीवार तोड़कर चोर बिजली के तार व स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें