फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क का पता पूछने के बहाने महिला के कानों से झपटे सोने के टॉप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में एक्टिवा सवार दो युवकों ने पार्क का पता पूछने के बहाने महिला के कानों से सोने के टॉप्स झपट लिए। इससे महिला घायल हो गई। महिला सत्संग जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी मन्नी देवी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त को वह ससौली में सत्संग जाने के लिए घर के बाहर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी दो अज्ञात युवक एक एक्टिवा पर सवार होकर आए। उसके नजदीक आकर युवकों ने एक्टिवा रोकी। एक्टिवा चला रहे युवक ने उससे पार्क जाने का रास्ता पूछा। जब वह आरोपी को रास्ता बताने लगी तो एक्टिवा पर पीछे बैठे दूसरे युवक ने उसके दोनों कानों से सोने की टॉप्स छीन लिए। इसके बाद आरोपी युवक अपनी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। कानों से टॉप्स छीनने से वह घायल हो गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें