फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में दो महिलाओं से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मात्र 15 मिनट के अंतराल में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेनें झपट ली। मॉडल टाउन में घर के बाहर सैर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से तीन तोले सोने की चेन झपटी, तो रामपुरा कॉलोनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी गई। दोनों की वारदातें सुबह छह से सवा छह बजे की बीच हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी 61 वर्षीय प्रवीण रानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे वह घर के बाहर सैर कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक से उतर कर एक युवक उसके पास आया और बोला कि मुकेश से बात कर लो। उसकी हरकतें संदिग्ध देखकर वह घर के अंदर जाने लगी। तभी आरोपी युवक ने झपट्टा मारकर तीन तोले की सोने की चेन छीन ली और साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। वारदात बुजुर्ग के घर के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बुजुर्ग महिला ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है।
विज्ञापन

न्यू करतारपुरा कॉलोनी निवासी सत्या देवी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे वह अपने घर से रामपुरा पार्क के पास बने मंदिर में पूजा करने जा रही थी। रामपुरा कॉलोनी में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे पौधे से फूल तोड़ने लगी। उसी समय बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक पर बैठकर साथी के साथ फरार हो गया। आरोपी युवक ने नीले रंग की जींस की पेंट व प्रिंटेड शर्ट डाल रखी थी।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में बाइक सवार अज्ञात युवकों पर झपटमारी के केस दर्ज कर लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें