फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करनाल के किसान से यमुनानगर में लूटी सोने की जंजीर

Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। तेजली रोड स्थित कर्ण रिजॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में करनाल के जांबा गांव से आए किसान मनीष से तीन बदमाशों ने सवा पांच तोले की सोने की चेन झपट ली, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायत में जांबा गांव निवासी मनीष ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। सोमवार को वह और उसकी पत्नी एकता देवी अपनी फॉरच्यूनर कार में सवार होकर कर्ण रिजोर्ट में आयोजित शादी समारोह में आए थे। उसने अपनी कार पैलेस के गेट के सामने खड़ी की, इसके बाद वे दोनों शादी में चले गए। कुछ देर के बाद वह गिफ्ट लेने के लिए अपनी कार के पास आया।
विज्ञापन

कार के अंदर से गिफ्ट लेकर जब वह पैलेस के अंदर जाने लगा तो गेट के पास उसे दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता, एक युवक ने उसके गले पर झपटा मारकर 50.25 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने के बाद दोनों आरोपी युवक उससे अन्य सामान भी छीनने लगे। वह उन्हें धक्का देकर भागने लगा। तभी पास में खड़ी बोलेरो गाड़ी से भी एक युवक आया। उसने भी उसका पीछा किया, उसने पैलेस के अंदर जाकर जान बचाई।
विज्ञापन

बाद में तीनों आरोपी युवक वहां से बोलेरो कार में बैठकर फरार हो गए। उसने इस बारे में अपनी पत्नी व रिश्तेदारों को बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें