फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईसीयू में भर्ती महिला के हाथ सेसोने की चूड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के गाबा अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला के हाथ से 25 ग्राम सोने की चूड़ी चोरी हो गई। महिला के बेटे ने अस्पताल के कर्मचारियों पर चूड़ी चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी गार्डन निवासी विनय कुमार ने बताया कि उसकी मां को सांस की बीमारी है। वह अपनी मां के इलाज के लिए गाबा अस्पताल में लेकर गए थे। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया था। इस दौरान उनकी मां के हाथ में 25 ग्राम की सोने की चूड़ी थी, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह मां के पास पहुंचा तो चूड़ी गायब मिली। महिला के बेटे का आरोप है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी ने ही यह सोने की चूड़ी चोरी की है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल और फैक्ट्री से हजारों का सामान उड़ाया
यमुनानगर। चोरों ने ताहरपुर कलां गांव के राजकीय स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर बैटरी, सीसीटीवी व पतीलों के ढक्कन चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी की तारें काट दी गई। छछरौली थाना पुलिस ने शिकायत पर मौका मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है। वहीं गांव बलाचौर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी महादेवा स्टील फैक्ट्री है। रात को चोरों ने उनकी फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर मशीन के तांबे के पुर्जे चोरी कर लिए। इस दौरान उसे पता लगा कि साथ लगती दुकानों की भी दीवारें तोड़कर लगभग 88 किलो तांबा चोरी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें