फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों का कत्ल कर की खुदकुशी: 'मेरे पास जीने का कोई रास्ता नहीं बचा'; सुसाइड नोट में छलका रीना का दर्द

Sun, 01 Nov 2026 03:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर

सार

गोहना के गांव मुंडलाना में शनिवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की पत्नी रीना (35) और तीनों बच्चों के शव घर के दो कमरों में फंदे पर लटके मिले। आशंका है कि मां ने ही बेटी रिहाना (11), आरजू (7) और बेटे दुष्यंत (4) को मार दिया, फिर खुदकुशी कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है।
विज्ञापन
Gohana Triple Child Murder-Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के मुंडलाना गांव में तीन बच्चों को मारकर आत्महत्या करने वाली रीना (35) के दो पेज के सुसाइड नोट में घरेलू विवाद और तनाव सामने आई है। रीना ने अपने पति जयदीप को निर्दोष बताते हुए लिखा कि उसका कोई दोष नहीं है और उससे कोई पूछताछ न की जाए। 
विज्ञापन


सास-ससुर पर समय रहते अलग नहीं करने की बात कही है। परिवार की एक अन्य महिला के खिलाफ गंभीर बातें लिखी हैं। पुलिस सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया है।

सुसाइड नोट के पहले पन्ने में रीना ने लिखा कि वह अपने बच्चों संग आत्महत्या कर रही हूं। मैं बहुत तनाव में हूं और किसी पर पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती। इसमें मेरे पति का कोई दोष नहीं है, वह तो बेचारे देवता समान हैं। उससे कोई पूछताछ न की जाए। एक बात सास ससुर तै जरूर कहूंगी कि टाइम से अलग (बंटवारा) कर देते तो यह दिन न देखना पड़ता। इब इस जमीन को सिर पर धरकर नाच लियो। 
विज्ञापन
Trending Videos

सब कुछ रिंकू (देवर) तै देना चाहो थे, लो रह गया उसकै ही। मां बाप इतना फर्क ना करा करें। और रितू (देवरानी) अब घूम लिए कितनी ए श्याणा बाबा (तांत्रिक) के पास। मेरा तो नाश कराया है, तो तेरा भी लिख रखा है भगवान न। तू आते ही मेरे ऊपर काला जादू कराने लगी थी, मेरी मारी रोने लगी थी। सुखी तू भी ना रह याद राखिए।

दूसरे पेज पर लिखा है जयदीप माफ कर दियो हो सके तो। मेरे पास कोई ओर रास्ता ना था। इसके अलावा जीने का मन ना करे तो आ जाना कुछ ना रहा अब अपना यहां। भगवान ने एक वर्ष पहले मेरे मुंह से यह बात कहलवा दी थी। मेरे वश की बात कोनी। बच्चे मेरे बिना जीना ना चाहते। इसलिए इनको मैं अपने साथ लेकर जा रही हूं। 

अपना ख्याल राखियो। सोने की ज्वेलरी आधी अलमारी और आधी संदूक में कंबल में। सिलाना से आई हुई ज्वेलरी वापस कर देना, हमारे किस काम की है। भगवान ने सब कुछ देकर वापस ले लिया भगवान न। मैं इस मानसिक तनाव के साथ नहीं जी सकती, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। भगवान नै जो मेरे साथ करी, किसी के साथ न करें। बस आखिरी बात यही कहूंगी कि माफ कर देना, अपना ध्यान रखना। एक लास्ट बार गले लगा लिए।

14 साल पहले हुई थी जयदीप व रीना की शादी
गांव मुंडलाना निवासी जयदीप की शादी करीब 14 साल पहले झज्जर जिले के गांव सिलाना निवासी रीना के साथ हुई थी। गांव में घटना के बाद से मातम का माहौल है।

 

13 एकड़ में से पांच एकड़ जमीन जयदीप को दी थी
बताया जा रहा है कि जयदीप के पिता के पास गांव में 13 एकड़ जमीन है। जिसमें से पांच-पांच एकड़ जमीन दोनों बेटों में बांट रखी थी और तीन एकड़ जमीन उन्होंने अपने पास रखी हुई हैं।
 

तीन बच्चों को लटका कर फंदे पर झूली मां
गांव मुंडलाना में शनिवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की पत्नी रीना (35) और तीनों बच्चों के शव घर के दो कमरों में फंदे पर लटके मिले। आशंका है कि मां ने ही बेटी रिहाना (11), आरजू (7) और बेटे दुष्यंत (4) को मार दिया, फिर खुदकुशी कर ली। पति जयदीप शाम करीब चार बजे स्कूल से लौटे तो दुनिया उजड़ी देख दहाड़ मारकर रो पड़े। दो पन्नों के सुसाइड नोट में तनाव, पारिवारिक कलह व जमीन का जिक्र है।

पानीपत के गांव शेरा के सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षक जयदीप गांव में माता-पिता और भाई से अलग छत पर बने कमरे में सपरिवार रहते हैं। शनिवार को पत्नी और तीनों बच्चों को हंसता-खेलता छोड़कर शनिवार सुबह जयदीप स्कूल गए थे। शाम करीब चार बजे लौटने पर घर का मंजर देख चीख पड़े।

शोर-शराबा सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंचे। चश्मदीद व गांव के सरपंच शिव नारायण ने बताया कि जयदीप की दोनों बेटियों रिहाना और आरजू के शव कमरे में एक ही पंखे से लटके थे। दूसरे कमरे में रीना अपने बेटे दुष्यंत के साथ फंदे पर लटकी थी।

जयदीप की सूचना पर गोहाना थाने की पुलिस पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी जांच की। इस दौरान पुलिस को दो पेज का हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला है। बेहद भावुक पत्र में पति से क्षमा मांगते हुए उन्हें बेकसूर और देवता तुल्य बताया है। लिखा है, बच्चे उसके बगैर जिंदा नहीं रह सकते इसलिए उन्हें भी मारना पड़ रहा है।

परिवार के किसी सदस्य पर कार्रवाई न करने की गुजारिश करते हुए सास-ससुर पर एक ही बेटे को सबकुछ देने की चाहत का जिक्र किया है। इसका मानसिक तनाव होने का हवाला भी है। पुलिस के मुताबिक, पति ने राइटिंग रीना की ही बताई है। फिर भी, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुंडलाना गांव में महिला व तीन बच्चों के आत्महत्या की सूचना मिली थी। टीम को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला के भाई कपिल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम से साफ होगा कि फंदे पर लटकाने से पहले बच्चों को कोई नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।-राजीव, एसीपी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें